ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीदुधवा में पर्यटन बंद करने की तैयारी, खबर में जानें सैलानी कब करेंगे जंगल की सफारी 

दुधवा में पर्यटन बंद करने की तैयारी, खबर में जानें सैलानी कब करेंगे जंगल की सफारी 

कोरोना वायरस के खौफ के बादल कभी भी दुधवा टाइगर रिजर्व पर मंडरा सकते हैं। तेजी से फैल रहे वायरस के चलते सरकार खासा गम्भीर नजर आ रही है। वायरस के चलते लगभग सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं हैं। इस...

दुधवा में पर्यटन बंद करने की तैयारी, खबर में जानें सैलानी कब करेंगे जंगल की सफारी 
पलियाकलां-खीरी। हिन्दुस्तान संवादTue, 17 Mar 2020 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के खौफ के बादल कभी भी दुधवा टाइगर रिजर्व पर मंडरा सकते हैं। तेजी से फैल रहे वायरस के चलते सरकार खासा गम्भीर नजर आ रही है। वायरस के चलते लगभग सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं हैं। इस बीच दुधवा में लगातार सैलानियों की आमद बनी हुई है। देश के विभिन्न शहरों से सैलानी दुधवा में जंगल सफारी के लिये पहुंच रहे हैं। वायरस को लेकर जिस तरह से सरकार सावधानियां बरतने के निर्देश दे रही है उससे सम्भावना जताई जा रही है कि जल्द ही पार्क प्रशासन दुधवा पहुंचने वाले सैलानियों की जंगल सफारी पर रोक लगा सकता है।

भारत देश को कोरोना वायरस की सौगात विदेश से लौटे कुछ संक्रमिक लोगों से मिली। धीरे धीरे एक दूसरे के सम्पर्क में आने से इस वायरस ने और लोगों में भी प्रवेश करना शुरु कर दिया। देश के महानगरों में कोरोना वायरस ने तेजी के साथ अपने पैर पसारने शुरु कर दिये हैं। कस्बों तक भी इस वायरस का खौफ पहुंच चुका है।

प्रदेश के इकलौते दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेते हुए दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार करने के लिये हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी पहुंच रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के चर्चा में आने के बाद अब विदेशी सैलानियों का आवागमन तो नही देखा जा रहा लेकिन देश के महानगरों से लोग अभी भी दुधवा पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर एक भी संक्रमिक व्यक्ति दुधवा आ पहुंचा तो वायरस की दस्तक से इनकार नही किया जा सकता। कोरोना वायरस का खौफ जल्द ही दुधवा पर भी मंडरा सकता है। ऐतिहातन तौर पर कभी भी दुधवा में सैलानियों की जंगल सफारी पर रोक लगाई जा सकती है। 

क्या कहते हैं दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर

प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कोरोना वायरस के फैलने पर अंकुश लगाये जाने को लेकर दो अप्रैल तक स्कूल, कालेजों, तहसील दिवस, जनता दरवार के अलावा सभी पर्यटन स्थलों को बंद करने के निर्देश दिये गये हैं। इस सम्बंध में जब दुधवा के डीडी मनोज सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास दुधवा के पर्यटन पर रोक से सम्बंधित कोई आदेश निर्देश नही मिले हैं। अगर कुछ मिलता है तो उसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें