ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीधौरहरा का मतदान कराने की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पार्टियां

धौरहरा का मतदान कराने की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पार्टियां

धौरहरा लोकसभा में आने वाली खीरी की तीन विधानसभाओं में मतदान छह मई को होगा। मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की...

धौरहरा लोकसभा में आने वाली खीरी की तीन विधानसभाओं में मतदान छह मई को होगा। मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की...
1/ 2धौरहरा लोकसभा में आने वाली खीरी की तीन विधानसभाओं में मतदान छह मई को होगा। मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की...
धौरहरा लोकसभा में आने वाली खीरी की तीन विधानसभाओं में मतदान छह मई को होगा। मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की...
2/ 2धौरहरा लोकसभा में आने वाली खीरी की तीन विधानसभाओं में मतदान छह मई को होगा। मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 04 May 2019 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

धौरहरा लोकसभा में आने वाली खीरी की तीन विधानसभाओं में मतदान छह मई को होगा। मतदान कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। कर्मचारियों को निर्धारित विधानसभाओं के काउंटर से ही चुनाव सामग्री, ईवीएम, वीवीपैट आदि मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से सुबह समय पर पहुंचकर चुनाव ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है।धौरहरा लोकसभा में चुनाव कराने के लिए खीरी की तीन विधानसभाओं मोहम्मदी, कस्ता और धौरहरा के 1078 बूथों पर मतदान होना है।

मतदान कराने के लिए रविवार को शहर की राजापुर मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह छह बजे कर्मचारियों को मंडी बुलाया गया है। यहीं से ड्यूटी रिसीव कराई जाएगी और यहीं पर वाहन मिलेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभावार काउंटर मंडी में बनाए गए हैं। यहां से ही स्ट्रांग रूम से निकालकर ईवीएम व वीवीपैट पीठासीन अधिकारियों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, माइक्रोआब्जर्बरों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस फोर्स मतदान केन्द्रों पर तैनात किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें