पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - पीआरडी जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, 365 दिन ड्यूटी, और मानदेय बढ़ाने की मांग की। जवानों ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों पर शोषण और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पीआरडी जवानों ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों पर शोषण का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन और वर्ष में 365 दिन ड्यूटी उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि पीआरडी जवानों को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है इसे बढ़ाया जाए। वर्दी के रखरखाव, धुलाई, सिलाई, जूते के लिए भत्ता देने की भी मांग की है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों से निजी काम करवाना बंद कराने की मांग की है।

आरोप लगाया कि युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है इसे रोका जाए। समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। इसके अलावा ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार, दलपति, टोली नायक, हवलदार मेजर आदि पदों को पहले की तरह बहाल किया जाए। इस दौरान सुरेश कुमार, मिश्रीलाल, बैजनाथ, रामसेवक, सुंदरलाल, राजू, दिनेश कुमार, छैल बिहारी, सीताराम, कमलेश कुमार, हरिवंश लाल, सहित तमाम पीआरडी जवान मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।