ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीप्रधान वह कड़ी हैं जिनसे अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं योजनाएं

प्रधान वह कड़ी हैं जिनसे अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं योजनाएं

राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...

राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...
1/ 3राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...
राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...
2/ 3राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...
राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...
3/ 3राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 07 Dec 2018 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

राजापुर मंडी में गुरुवार को प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के 662 प्रधानों को बुलाया गया। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया कि प्रधान अपने गांव के मुखिया हैं। वह गांव वालों को बताएं किस तरह से योजनाओं का लाभ पा सकते हैं, बल्कि लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यशाला में सांसद अजय मिश्र टेनी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, डीएम शैलेन्द्र सिंह व एसपी पूनम मौजूद रहीं।

सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि प्रधान वह पहली और महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिनके माध्यम से शासन की सभी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। प्रधानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हो इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधान अपने गांव के विकास व गांव के गरीबों को योजनाओं का लाभ देने को सजग रहें। जिससे पात्रों को लाभ मिल सके। भाजपा जिलाध्यक्ष व मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यों से लोगों को लाभ दिला सकते हैं। डीएम शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में प्रदेश में टाप 20 रैंक में जिले का नाम है। उन्होंने प्रधानों से कहा कि अधिक मेहनत और समर्पण से कार्य करें जिससे जिला नम्बर एक पर आ सके। उन्होंने कहा कि 4.14 लाख शौचालय बन चुके हैं। 1.55 लाख शौचालय और बनने हैं। इसी प्रकार आयुष्मान भारत के अर्न्तगत तीन लाख 60 हजार आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। उन्होनें प्रधानों से कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं जरूरतमंद तक पहुंचे। एसपी पूनम ने कहा कि सरकार सभी की सुरक्षा को संकल्पित है। पुलिस से डरने की आवश्यकता नही है बल्कि विभिन्न घटनाओं और समस्याओं के समाधान में पुलिस का साथ देने की जरूरत है। इससे पहले सीडीओ रवि रंजन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया। इस दौरान सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल, पीडी डीआरडीए आरके चौधरी, डीपीआरओ चन्द्रिका प्रसाद, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीके तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के लेखाधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान नन्द किशोर दीक्षित सहित प्रधान आदि मौजूद रहे।बाक्ससभी विभागों के अधिकारियों ने बताई योजनाएं-कार्यशाला में प्रधानों को सुबह दस बजे ही बुला लिया गया। प्रधान आ गए तो अधिकारियों ने योजनाओं को बताना शुरू किया। संचालन कर रहे जिला विकास अधिकारी अनिल सिंह ने अधिकारियों को बुलाकर कहा कि वह अपनी योजनाएं बताएं और यह भी बताएं कि इनका लाभ किस तरह से लोगों को मिल सकता है। पीडी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के बारे में बताया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण व पशुधन बीमा के बारे में बताया। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें