ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीभारत माता की पूजा के साथ निकली प्रभातफेरी

भारत माता की पूजा के साथ निकली प्रभातफेरी

अमृत कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के सुभाष पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी से पहले भारत माता की पूजा अर्चना की...

भारत माता की पूजा के साथ निकली प्रभातफेरी
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 29 Nov 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

अमृत कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के सुभाष पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी से पहले भारत माता की पूजा अर्चना की गई। इसमें तमाम लोग शामिल हुए। सुभाष पार्क में सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों, क्रांतिकारियों को याद किया गया।

सुभाष पार्क में एकत्र हुए सभी शहर वासियों ने एक सुर में भारत माता का पूजन व वंदन कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सुभाष पार्क से निकलकर संकटादेवी से सदर चौराहा, मेन रोड, आर्य कन्या चौराहा, सेवा बस्ती, मेला मैदान चौराहा होते हुए संकटा देवी मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी में शहर के तमाम लोगों के साथ युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस प्रभात फेरी में भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों से पूरा शहर गूंज उठा। प्रभात फेरी में अमृत महोत्सव समिति ने सभी लोगो को भारत माता का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का समापन संकटा देवी मंदिर प्रांगण में हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें