गोपालापुर में 36 घंटे से ठप है बिजली सप्लाई
Lakhimpur-khiri News - गोपालपुर गांव में अलीगंज फीडर से बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित है। खंभा गिरने के कारण 36 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई। ग्रामीणों में रोष है, शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा। गरीब मजदूर किसान पार्टी के केके यादव ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शन होगा अगर बिजली जल्द बहाल नहीं हुई।

गोपालपुर गांव में अलीगंज फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित है। उपभोक्ताओं का कहना है कि खंभा गिरने के कारण सप्लाई ठप हो गई थी लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित जूनियर इंजीनियर फोन नहीं उठा रहे हैं और समस्या के समाधान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में गरीब मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केके यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


