Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर की बिजली व्यवस्था बेपटरी

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: -दो माह से अघोषित कटौती ने बढ़ाई मुसीबतमें बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और ग्रामीण बेहाल गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद फीडर से जुड़े ग्रामी

Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर की बिजली व्यवस्था बेपटरी

Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले करीब दो माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शासन के रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिलने और लगातार हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों के बढ़े प्रकोप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन किसी तरह कट जाता है लेकिन रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। सोमवार की रात बिजली लगभग पूरी रात गुल रही। मंगलवार रात भी बिजली नाममात्र के लिए मिली जबकि बुधवार को खाना खाने के समय ही बिजली गायब हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि करीब दो महीने से लगातार बनी हुई है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। युवा महिलाएं और बुजुर्ग उमस और मच्छरों के बीच रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश के बाद जगह जगह जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बिजली न होने से लोग पंखे तक नहीं चला पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अधिकारियों का ध्यान भी इस गंभीर समस्या की ओर नहीं जा रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि हैदराबाद फीडर की आपूर्ति व्यवस्था की जांच कर रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर की बिजली व्यवस्था बेपटरी