बिल वसूलने गए बिजली कर्मियों के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
ढखेरवा पावर हाउस के कर्मचारियों ने मोहनापुर गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है, और दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

बिजली बिल वसूलने गए ढखेरवा पावर हाउस के कर्मचारियों ने मोहनापुर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। टीजी 2 पद पर कार्यरत आशीष वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह मोहनापुर गांव में राजस्व वसूली के लिए अन्य कर्मियों के साथ गया था। आरोप है कि यहां के निवासी भानू प्रताप उर्फ महतिया से जब बिल जमा करने को कहा गया तो उक्त महतिया और उसके साथी कर्ता ने गाली गलौज के साथ मारपीट सुरु कर दी। लाइनमैन सुशमेश को मार पीटा और कपड़े फाड़ दिए।
धमकी दी गई कि अगर गांव में दुबारा दिखे तो जान से मार देंगे। किसी तरह कर्मचारी गांव से भागकर पावर हाउस पहुंचें। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम पढुआ थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पढुआ एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला है, दो लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


