ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीनवरात्र के तीसरे दिन हुआ मां कूष्मांडा का पूजन

नवरात्र के तीसरे दिन हुआ मां कूष्मांडा का पूजन

मां भगवती की उपासना का महापर्व नवरात्र के तीसरे दिन भक्तिभाव से मां कूष्मांडा की पूजा हुई। नवरात्रि के चौथे दिन भी मंदिरों में दिनभर भीड़...

नवरात्र के तीसरे दिन हुआ मां कूष्मांडा का पूजन
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 12 Oct 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मां भगवती की उपासना का महापर्व नवरात्र के तीसरे दिन भक्तिभाव से मां कूष्मांडा की पूजा हुई। नवरात्रि के चौथे दिन भी मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। लोगों ने घंटों लाइनों में लगकर माता रानी का पूजन किया। मंदिरों में दुर्गा शप्तसती के पाठ किए। शहर में कई जगह माता रानी के दरबार सजाए गए। घरों में भी लोगों ने भक्तिभाव से माता रानी का पूजन किया। शहर में कई जगह रात्रि जागरण के कार्यक्रम किए गए।शहर के मां प्राचीन मां शीतलादेवी मंदिर की मान्यता शक्तिकेंद्र के रूप में है। यहां पर पर माता रानी की पूजा करने से सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इस प्राचीन मंदिर में नौ दुगा और दस महाविद्याओं की स्थापना है। इनकी साधना करने से बहुत जल्दी सिद्धि मिलती है।

इस मंदिर में नवरात्र भर विभिन्न प्रकार के भक्तिमयी कार्यक्रम होते हैं। यहां प्रतिदिन हवन यज्ञ के अलावा महिलाएं माता रानी की भजनों कार्यक्रम करती हैं। शुक्रवार को यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की भक्तिभाव से पूजा की इसके अलावा शहर के संकटादेवी मंदिर में शुक्रवार को भी दिनभर भक्तों की भीड़ रही। यहां भी शहर के हजारों लोगों ने मातारानी का पूजन किया।

मंदिर के पास ही माता रानी का भव्यदरबार सजाया गया। यहां भी शहर के सैकड़ों लोगों ने माता रानी का दर्शन किया। यहां मंदिर में प्रतिदिन हवन और यज्ञ होता है। रात में बाहर की पार्टियों के कलाकार माता रानी का जागरण करते हैं। इसके अलावा मां बंकटादेवी मंदिर और सीतापुर रोड स्थित भुइयां माता मंदिर में भी दिनभर भक्तिमयी कार्यक्रम हुए महिलाओं ने मातारानी के भजन गाए। शहर के नई बस्ती स्थित शिवमंदिर और विभिन्न मंदिरों में नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भीड़ रही। इमली चौराहे पर भक्तों ने मातारानी का दरबार सजाया। नौरंगाबाद में सामूहिक सहयोग से रात्रि जागरण किया गया। इसके अलावा भी शहर भर में विभिन्न भक्तिमयी कार्यक्रम हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें