होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Lakhimpur-khiri News - होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मितौली में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों और दुकानों का निरीक्षण किया। व्यापारियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई, और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

होली पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ यादवेंद्र, एसएचओ महेश पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मितौली में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों व रंग-गुलाल व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। व्यापारियों से मिलकर उन्हें निर्धारित मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होलिका दहन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अराजकतत्वों पर निगरानी बढ़ाने और गश्त तेज करने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



