दो चोरियों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mar 02, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में कोतवाली पुलिस ने हाल ही में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। पहली चोरी में 40 हजार रुपये और लाखों के जेवर चुराए गए थे, जबकि दूसरी घटना में तीन लाख रुपये नगद और चार लाख के जेवर चुराए गए थे।

दो चोरियों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर। कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल दो जोड़ी पायल और एक जोड़ी सुई धागा और आठ हजार रुपए बरामद हुए हैं। 14 जनवरी की रात चोरों ने उदयपुर महेवा निवासी अमित वर्मा के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था। चोर यहां से कमरे का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। दूसरी घटना मोहल्ला ईदगाह में 24 फरवरी को हुई थी।

यहां चोर शुभम सिंह के घर से तीन लाख रुपये नगद और करीब चार लाख के जेवर व डीवीआर उठा ले गए थे। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए घटना में शामिल इस्लामनगर गोटैय्याबाग निवासी राहत अली और गोटैय्याबाग निवासी फरदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सुई-धागा और चांदी का एक हाय बरामद किया है। घटना का मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।