शिव मंदिर में चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर पकड़े गए

शिव मंदिर में चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर पकड़े गए

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - शहर के शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन नाबालिग चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिन्होंने अपने अपराध को कबूल किया है। चोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष है। स्थानीय लोगों ने...

Aug 04, 2025 04:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

शहर के पौराणिक शिव मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर परिसर से ही तीन नाबालिग चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिन्हें तुरंत नीलकंठ मैदान स्थित पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में तीनों किशोरों ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है। पकड़े गए चोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि चुराए गए रुपये व अन्य सामान को वे अपने माता-पिता से छिपाकर घरों में अलग-अलग स्थानों पर रखते थे। पुलिस को यह भी आशंका है कि घटना स्थल से कई पर्स चोरी हुए हैं, जिनकी पहचान के लिए मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। चोरी की शिकायत के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई और बीती रात सादी वर्दी में तैनात जवानों की मदद से तीनों किशोरों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद नगरवासियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल पर ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और पुलिस को सतर्कता के साथ निगरानी बढ़ानी चाहिए।