घर से मिले प्रतिबंधित पशु, दंपति हिरासत में
Lakhimpur-khiri News - खीरी के मोहल्ला जोशी टोला में पुलिस ने एक मकान से दो प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से छुरी और तराजू भी जब्त किए और पति-पत्नी को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

कस्बा खीरी के मोहल्ला जोशी टोला में एक मकान के अंदर पुलिस ने दो प्रतिबंधित पशु मिले। मौके से छुरी और तराजू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पति पत्नी को हिरासत में लिया है। खीरी कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी हसीन पुत्र रफीक के घर पर प्रतिबंधित पशु होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और फोर्स के साथ घर को घेर लिया गया। अचानक पहुंची पुलिस से मोहल्ले में हड़काम मच गया। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने घर के अंदर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया और पूरे घर की तलाशी ली।
घर के अंदर दो प्रतिबंधित पशु बंधे हुए मिले। मौके से मांस काटने के औजार बांट और तराजू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों पशुओ को गौशाला भेज दिया और घर के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस खीरी थाने ले गई। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


