Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsPolice Pursuit Minor Fugitive Caught After Escaping Custody at Toll Plaza
पुलिस अभिरक्षा से भागे किशोर का छह दिन बाद भी सुराग नहीं

पुलिस अभिरक्षा से भागे किशोर का छह दिन बाद भी सुराग नहीं

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - मैगलगंज टोल प्लाजा पर एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लखीमपुर से हरदोई बालगृह ले जाते समय फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें लगाई थीं। छह दिन बाद, फरार किशोर को मथुरा से गिरफ्तार करने की...

Tue, 21 Oct 2025 11:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

मैगलगंज टोल प्लाजा पर छह दिन पूर्व पुलिस अभिरक्षा में लखीमपुर से हरदोई स्थित बालगृह ले जाते समय खमरिया थाने का बाल अपचारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार करने में मैगलगंज व खमरिया पुलिस लगी हुई थी। फरार अभियुक्त के मथुरा से बरामद होने की सूचना मिल रही है हालांकि पुलिस अधिकारी अभी गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे हुए हैं। खमरिया थाना क्षेत्र के बसढिया गांव निवासी किशोर के विरुद्ध गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने व अपने घर में दुल्हन के श्रृंगार में रखने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सनी के विरुद्ध पास्को व अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कुल चार लोगों को आरोपी बनाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खमरिया पुलिस नाबालिग होने के कारण उसे न्यायालय भेजने के बाद रिमांड लेकर लखीमपुर से हरदोई के बाल गृह ले जा रही थी। गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे के करीब मैगलगंज स्थित टोल प्लाजा के पास आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसके बाद आला अधिकारियों समेत मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस की कई टीमें किशोर आरोपी की तलाश में जुटी हुईं थी लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद तक उसका सुराग नहीं लग पाया। उधर एसपी संकल्प शर्मा ने इस मामले में शिथिलता बरतने के आरोप में किशोर को ले जा रहे खमरिया थाने के एक दरोगा समेत दो आरक्षियों के विरुद्ध मैगलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार नाबालिग को खमरिया पुलिस द्वारा मथुरा से गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिल रही है हालांकि अभी तक पुलिस विभाग द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस बावत सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है लेकिन शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।