लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
Lakhimpur-khiri News - एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, जिनमें एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षी शामिल हैं। उपनिरीक्षक सोबरन सिंह और आरक्षी लाखन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने रुपये लेकर दूसरों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इसके अलावा आरक्षी राहुल कुमार ने झूठे मामले में एक व्यक्ति को बंद कर रुपये लेकर छोड़ा।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि थाना फूलबेहड़ पर नियुक्त उपनिरीक्षक सोबरन सिंह व आरक्षी लाखन सिंह ने रुपये लेकर दूसरे की जमीन पर कब्जा करने की नियत से दीवार बनवाई। उपनिरीक्षक व आरक्षी की इसमें घोर लापरवाही सामने आई थी। इसके अलावा चौकी कटौली में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने एक व्यक्ति को साइकिल चोरी के झूठे मामले में बंद किया था। इसके साथ रुपये लेकर बाद में उसे छोड़ दिया गया था। जांच के बाद आरक्षी की भी लापरवाही सामने आई है।
जांच के उपरांत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


