Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsPolice Meeting on Chehallum Emphasis on Brotherhood and Law Enforcement
कुकरा कस्बे की पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

कुकरा कस्बे की पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - कस्बे की पुलिस चौकी पर चेहल्लुम के अवसर पर पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने सभी ताजियादारों को त्योहार भाईचारे से मनाने की सलाह दी। उन्होंने नई परंपराओं को शुरू करने से मना किया...

Aug 18, 2025 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

कस्बे की पुलिस चौकी पर चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने की। उन्होंने सभी ताजियादारों को बुलाकर कहा कि त्योहार भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न करें जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शासन के आदेशों का पालन नहीं करेगा या कोई नई परंपरा शुरू करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानपति फुरकान उद्दीन उर्फ सिम्मी, हाजी हबीब मियां, जकीरूद्दीन, नेता भोले मंसूरी, आरिफ खान, मुस्तकीम अंसारी, पूर्व प्रधान जाबिर अली, इरफान सहित सभी ताजियादार मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।