चौथे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमें, पीएसी तैनात

चौथे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमें, पीएसी तैनात

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - भीरा पुलिस ने सौरभ हत्याकांड में चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के गांव में सन्नाटा है और पुलिस सुरक्षा में तैनात है। 17 वर्षीय सौरभ का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को...

Sep 16, 2025 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

भीरा पुलिस ने सौरभ हत्याकांड में फरार चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर मृतक के गांव में सन्नाटा है। एहतियात के तौर पर कुछ पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। भीरा थाना क्षेत्र के गांव लालजीपुरवा निवासी 17 वर्षीय सौरभ भीरा कस्बे की एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता था। वहां इरशाद निवासी इंद्रानगर पूरनपुर पीलीभीत हाल पता सलामतनगर भठ्ठा थाना भीरा का आना जाना था। इरशाद ने अपने साथी शादाब, जीशान और रियासत निवासी सलामत नगर भठ्ठा थाना भीरा के साथ मिलकर सौरभ के अपहरण की योजना बनाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

6 सितंबर की शाम सौरभ दुकान से घर जा रहा था। उसको इरशाद मिला और बहला फुसला कर अपने निर्मणाधीन घर में ले गया। यहां चारों ने मिलकर सौरभ को बंधक बना लिया। लेकिन वह चिल्लाने लगा। आरोपियों ने उनका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक पर लाद कर आरोपी उसे मरहिया पुल के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शादाब और रियासत को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर इरशाद की लोकेशन पुलिस को नानक फार्म पुलिया के पास मिली। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। बचने के लिए उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इरशाद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि जीशान अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम में लगी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर अंतिम संस्कार के बाद बड़ी संख्या में लगाई गई फोर्स को तो हटा लिया गया है। लेकिन एहतियात के तौर पर कुछ पुलिसकर्मी अभी गांव में तैनात है। गांव में शांति बनी हुई है और सन्नाटा पसरा हुआ है।