Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsPolice Investigate Discovery of Banned Animal Remains in Lalpur Village

गांव में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष
संक्षेप:
Lakhimpur-khiri News - रविवार को फरधान थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अवशेषों को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया। ग्रामीणों में...
Sep 08, 2025 05:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
फरधान, संवाददाता। रविवार को फरधान थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में गन्ने के खेत से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए सैम्पल भी लिया गया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




