6 नामजद, 7 अज्ञात पर मुकदमा, लापरवाही में चार सिपाही सस्पेंड

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

फरधान थाने के गांव अग्गर बुजुर्ग में मोहर्रम के जुलूस के दौरान विवाद हुआ, जिसमें छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चार पुलिस कर्मियों को लापरवाही की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।

6 नामजद, 7 अज्ञात पर मुकदमा, लापरवाही में चार सिपाही सस्पेंड

फरधान थाने के गांव अग्गर बुजुर्ग में हुए विवाद में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उधर घटना में चार पुलिस कर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। फरधान थाने के गांव अग्गर बुजुर्ग में सोमवार को मोहर्रम के त्योहार पर छठी का जुलूस निकल रहा था। बताया जाता है कि जुलूस पर गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा तो जुलूस में चल रही लोगों की वजह से धूल उड़ी।

इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि धूल भंडारे के खाने में जा रही है। इसी को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्ष आपस में टकरा गए और उनमें मारपीट हुई। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना पाकर फरधान पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी पूर्वी ने भी कई थानों की फोर्स के साथ डेरा डाल दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। देर रात बीट इंचार्ज ने अजय कुमार यादव ने गांव के ही एहसान, रशीद, आरिफ, नासिर, शरीफ और इसरार को नामजत करते हुए सात अज्ञात लोगों के खिलाफ फरधान थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस ने एहतियातन गांव पर नजर बनाकर रखी है। मंगलवार को गांव में सातवीं का जुलूस निकालना था। एसओ फरधान फोर्स के साथ तैनात रहे। उधर जांच में सामने आया कि फरधान थाने के सिपाही धर्मेंद्र कुमार, संजू, राकेश वर्मा और रोहित की ड्यूटी अग्गर बुजुर्ग गांव में लगी थी। लेकिन यह लोग अपनी ड्यूटी के दौरान गायब थे। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।