कार लूटकर भाग रहे बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को पैर में लगी गोली
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में एसओजी और शारदानगर पुलिस के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने एक टैक्सी चालक से लूटपाट की थी। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लूटी गई कार, नकदी और हथियार बरामद किए हैं।

लखीमपुर, संवाददाता। टैक्सी कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों से एसओजी और शारदानगर पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार, नकदी और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। देहरादून उत्तराखंड के थाना नेहरू कॉलोनी के गांव निवादा निवासी जमील अहमद ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर हैं। उनकी टैक्सी लखीमपुर से बुक की गई थी। वह अपनी टैक्सी लेकर यहां आए थे। शनिवार रात यहां से कुछ सवारियां देहरादून जानी थीं।
लखीमपुर में उसको हलीम अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर सीतापुर, सलमान अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर सीतापुर और साहिबे आलम निवासी रामापुर नई बस्ती थाना कोतवाली सदर लखीमपुर मिले। हलीम अंसारी ने कहा कि साथ में तीन लोग और चलेंगे। उनको पास के गांव से लेना है और तीनों कार में बैठ गए। उनको लेकर शारदा नगर थाना क्षेत्र में आए यहां तमंचे के बल पर टैक्सी, मोबाइल और 2500 रुपये नकद लूट कर भाग गए।जमील ने शारदा नगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही बदमाशों की लोकेशन शारदा नगर थाना क्षेत्र में चकाई पुल के पास मिली। शारदा नगर पुलिस ने एसओजी के साथ उनकी घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में हलीम अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई टैक्सी की कार, 2500 रुपये नकदी, मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उधर, गोली लगने से हलीम जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस तीनों बदमाशों को जेल भेजने की तैयारी में हैं।कड़ी सुरक्षा में मुठभेड़ का आरोपीपुलिस के अनुसार आरोपी हलीम के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। अधिकरियों ने हलीम की सुरक्षा में दो सिपाहियों को लगाया है। वह मीडिया कर्मियों को घायल के पास जाने से रोकते नजर आए। घायल से न कोई बात कर पाया और न ही उसका वीडियो बना, न ही फोटो खिंची। पुलिस की ये सख्ती एनकाउंटर को शक के दायरे में लाकर खड़ी कर रही है। पुलिस को डर था कि आरोपी कहीं ऐसा न कुछ बोल दे जो पुलिस नहीं चाहती।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


