होली से पहले ताबड़तोड़ छापामारी, 469 लीटर शराब और 2630 लहन नष्ट

Mar 03, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - होली से पहले अवैध शराब माफिया के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का अभियान जारी रहा। सोमवार को जनपद में 21 मामले पंजीकृत किए गए। 469 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और लगभग 2630 लहन को नष्ट किया गया। कई स्थानों पर दबिश देकर कच्ची शराब और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

होली से पहले ताबड़तोड़ छापामारी, 469 लीटर शराब और 2630 लहन नष्ट

होली से पहले अवैध शराब माफिया की कमर तोड़ने के लिए पुलिस-प्रशासन का अभियान जारी रहा। सोमवार को अभियान के दौरान जनपद में 21 अभियोग पंजीकृत किए गए। प्रवर्तन कार्य के दौरान कुल 469 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और लगभग 2630 लहन नष्ट किए गए। सोमवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार क्षेत्र 1 सदर ने मय आबकारी स्टॉफ व नकहा पुलिस चौकी के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम लोनियांपुरवा परसा कादीपुर ललूवापुरवा थाना खीरी मय स्टाफ द्वारा दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों से प्लास्टिक पाउचों में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन सहित चढ़ी भट्ठियों को मौके पर बरामद कर नष्ट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आबकारी निरीक्षक एच एन पाण्डेय क्षेत्र 2 मोहम्मदी व मोहम्मदी पुलिस थाना बल के साथ संयुक्त रूप से ग्राम मगरैना पालचक टेगुन खुर्रम नगर, बौद्धी खुर्द थाना मोहम्मदी में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों एवं घरों से कच्ची शराब प्लास्टिक की बोतलों में और लहन बरामद कर मौके पर लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार क्षेत्र 3 निघासन ने मय स्टाफ व थाना निघासन पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम मांझा फार्म मसूरहा जंगल चौगुर्जी थाना सिगाही में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद किया गया, मौके पर लहन को नष्ट करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया। आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी क्षेत्र 4 पलिया खीरी मय स्टाफ व पलिया पुलिस थाना स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम बुद्धापुरवा ढाकिन बसंतापुर थाना पलिया नौगावां थाना मझगई में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध स्थानों से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद किया। मौके पर लहन को नष्ट किया और एक अभियुक्त को कच्ची शराब बेचते हुए मौके पर गिरफ्तार भी किया। आबकारी निरीक्षक अविनाश रावत क्षेत्र 5, गोला खीरी मय स्टाफ व मैलानी थाना उपनिरीक्षक अब्लीश कुमार मय पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम पहाड़नगर सुनहरा भूड़ बरौछा थाना मैलानी सरैया विलियम थाना मोहम्मदी मे दबिश की कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद की और लहन को बरामद कर नष्ट किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।