88 हजार रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - पलियाकलां में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बलराम सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 88 हजार रुपये है। इसके अलावा, एक व्यक्ति को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

88 हजार रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पलियाकलां। नगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला कर मादक पदार्थ कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी नें बताया कि पलिया पुलिस टीम ने 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ बलराम सिंह पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय, कस्बा एवं थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 88 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस नें गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस नें एक व्यक्ति को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सरनाम यादव पुत्र छोटे लाल यादव निवासी जमुनहापुरवा थाना मझगई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।