गोला व संसारपुर में फ्लैग मार्च, शांति पूर्वक होली मनाने की अपील

Mar 02, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - संसारपुर में होली जुलूस को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मैलानी थाना, बांकेगंज और कुकुरा पुलिस चौकियों के जवानों ने मिलकर सभी से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। जुलूस के मार्ग की सुरक्षा के लिए एहतियात बरते गए और अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने का संदेश दिया गया।

गोला व संसारपुर में फ्लैग मार्च, शांति पूर्वक होली मनाने की अपील

गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर, संवाददाता। मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में होली पर निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर थाना मैलानी, पुलिस चौकी बांकेगंज, पुलिस चौकी कुकुरा व कस्बा पुलिस चौकी सहित भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। गोला शहर में भी सीओ की अगुवाई में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी के निर्देशन और वरिष्ठ उपनिरीक्षक दृग पाल सिंह के नेतृत्व में रविवार को मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मौर्या, संसारपुर संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव, कुकुरा चौकी इंचार्ज अवलीश पवार, व बांकेगंज चौकी इंचार्ज ने मय फोर्स स्थानीय चौकी से फ़्लैग मार्च की शुरुआत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद पूरे हाइवे से होते हुए पूरे गांव की गलियों तक जुलूस के रूट की तैयारियां परखीं। इस दौरान जुलूस के रास्ते मे पड़ने वाली जामा मस्जिद, होलिका दहन स्थल पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए। फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों और राहगीरों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। साथ ही अराजकतत्वों से शख्ती से निपटने का भी संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।