तालाब में गिरी ओवर स्पीड कार, बाल बाल बचे सिपाही

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में सरकारी कामकाज निपटाकर लौट रहे सिपाहियों की कार एक तालाब में गिर गई। कार में 3 सिपाही थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना खमरिया थाना क्षेत्र में हुई, जब जानवर से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। तालाब में कम पानी होने से बड़ा हादसा टल गया।

तालाब में गिरी ओवर स्पीड कार, बाल बाल बचे सिपाही

लखीमपुर। सरकारी कामकाज निपटाकर ईसानगर थाना वापस जा रहे सिपाहियों की कार एक तालाब में गिर गई। कार में 3 सिपाही सवार थे। जो बाल बाल बचे। घटना बुधवार आधी रात को खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर महरिया के पास हुई। ईसानगर थाना के कांस्टेबल पिंटू वर्मा व कांस्टेबल शुभम वाजपेई चालक नफीस अहमद के साथ काम से ईसानगर थाने से रवाना हुए। शासकीय कार्य का निपटारा कर वापसी के दौरान खमरिया थाना क्षेत्र में हाइवे पर महरिया के पास सड़क पर आ गए जानवर से बचने और बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार महरिया तालाब में घुस गई।

तालाब में कम पानी होने की वजह से हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीण और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने कार को बाहर निकलवाकर सिपाहियों को थाने भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।