छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
Lakhimpur-khiri News - चंदनचौकी इलाके के एक सरकारी विद्यालय में आदिवासी छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोका। वे छात्राओं से मिलने जा रहे थे, लेकिन कुछ नेताओं को रास्ते में रोक दिया गया और कुछ को घर में नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

चंदनचौकी इलाके के एक स्कूल में छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। कुछ नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका तो कुछ को घर पर ही नजरबंद कर लिया। कांग्रेस ने दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चन्दनचौकी क्षेत्र में आदिवासी छात्राओं से सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने छेड़छाड़ व आपत्तिजनक हरकत की। 24 फरवरी को केस दर्ज करने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इस मामले में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गांव जाना चाहता था।
इसमें सांसद राकेश राठौर, पूर्व सांसद रवि वर्मा, किसान कांग्रेस (मध्य जोन) चेयरमैन बृज मौर्या, महासचिव सैफ अली नकवी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल व शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू खान आदि को जाना था। उनका कहना है कि पुलिस ने उनको व सम्पूर्णानगर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजन यादव को भी पुलिस ने आवास पर ही रोक लिया। कुछ नेता पुलिस को चकमा देकर बंशी नगर पुलिस चौकी तक पहुंचने में सफल रहे। भनक लगते ही कई थानों की पुलिस ने पूरी रोड पर बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष केके मिश्रा, प्रेम कुमार वर्मा, विपुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजय दरोगा, प्रभारी इंचार्ज इकबाल अहमद खान ,रामचंद्र गजरौला, आदिल खान, दिनेश जिंदल, नारायण लाल वर्मा, सहित डेढ़ दर्जन कांग्रेस अयन मौके पर थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



