पलिया में आठ साल की बच्ची से समुदाय विशेष के युवक ने की छेड़छाड़
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक सद्दाम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला ने हिंदू संगठनों की मदद से पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी का अवैध खोखा भी हटवा दिया है।

लखीमपुर। पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची से समुदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। यही नहीं संगठनों और व्यापार मंडल के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी का खोखा भी हटवा दिया है। पलिया कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी आठ साल की बेटी को नाई की दुकान चलाने वाले सद्दाम नाम के युवक ने 14 फरवरी को बुलाया। वहां बालिका से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। बालिका ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पर आरोपी सद्दाम को इसकी भनक लग गई और वह दुकान बंद कर भाग गया।
कई दिन दुकान न खुलने पर महिला ने हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल को प्रकरण के बारे में बताया। सोमवार रात संगठनों के लोगों के साथ जाकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सद्दाम को हिरासत में ले लिया। यही नहीं, लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने आरोपी के अवैध खोखे को भी हटवा दिया है। इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का खोखा अवैध कब्जा कर रखा गया था। उसे हटवाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


