Lakhimpur Khiri News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा में, पढुआ थाना क्षेत्र में, एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। छात्रा स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने उसे परेशान किया। पुलिस ने जानकारी के आधार पर गाँव के नियाज अहमद को धर दबोचा।

Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके में स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि बेलवापुरवा निवासी छात्रा के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री साइकिल से खरवहिया नंबर दो गांव स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्रा गांव की अन्य छात्राओं के साथ वापस आ रही थी तभी दुलही पुरवा मोड़ के पास पहले से खड़े आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि पठाननपुरवा गांव निवासी नियाज अहमद को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।


