टिप्पनपुरवा फायरिंग में चार आरोपी गिरफ्तार
Lakhimpur-khiri News - शारदानगर के गांव टिप्पनपुरवा में भूमि विवाद के चलते हुई फायरिंग में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इंद्रजीत यादव और रामप्रकाश यादव के बीच पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

शारदानगर के गांव टिप्पनपुरवा में हुई फायरिंग में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को जेल भेज रही है। यहां के रहने वाले इंद्रजीत यादव और रामप्रकाश यादव के बीच भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लामबंद होकर दोनों गुट आमने सामने आ गए। आरोप है एक दूसरे पर अवैध असलहा से फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल को काबू में कर कई लोगों को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर हमले में शामिल इंद्रजीत, अनिल, संदीप, सोबरन और रामप्रकाश समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
अनिल और संदीप के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हुई है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



