Lakhimpur Khiri News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: पलिया पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में चोरी की बाइक के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पेचकस और 100 रुपये भी बरामद हुए हैं। यह बाइक पहले से दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है और आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले हैं।

Lakhimpur Khiri News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक के अलावा एक पेचकस और 100 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पने इस्तिकार पुत्र जब्बार निवासी मोहल्ला महीगिरान, कस्बा व थाना पलिया, खीरी को फुलवरिया जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से बाइक, एक पेचकस और 100 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक चोरी के मुकदमे से संबंधित है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना पलिया में चोरी व माल बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित सिंह, कांस्टेबल अनूप सिंह और कांस्टेबल शिवओम पाण्डेय शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार