नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी पुलिस ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी विपिन सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कई महीनों से छिपा हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसने नेशनल हाइवे 730 पर गिरफ्तारी की।

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार

मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में बीते कई माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संसारपुर चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि थाना मैलानी क्षेत्र के संसारपुर कस्बे में रहने वाले विपिन सक्सेना पुत्र सुंदरलाल ने बीते कई माह पहले मैलानी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक नाबालिग को बहला फुसला कर भगाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विपिन नेशनल हाइवे 730 पर बाबा जयगुरुदेव आश्रम के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा हुआ है।

पुलिस ने तत्काल घेरा बंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri Newsनाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार