किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

फूलबेहड़, संवाददाता।त्र में हुई दो चोरियों का फूलबेहड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल

किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

फूलबेहड़। थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों का फूलबेहड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद हुई है। एसआई सुरेश व जितेन्द्र कुमार ने मय हमराही पुलिस बल के साथ भीखमपुर मोड़ सुन्दरवल से मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर निवासी असद व कोतवाली सदर के पिपरिया निवासी एक किशोर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक बोरी में विमल पान मसाला व एक गत्ते में धूप बत्ती, एक चावल की बोरी, एक बेसन की बोरी, एक डिब्बा बैल कोल्हू सरसों का तेल, 2 पैकेट बिस्कुट, सेविंग क्रीम, साबुन, वाइल्ड स्टोन पाउडर 1250 रुपए नगद बरामद हुआ है।

साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा को भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गये आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।