Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsPolice Arrest Two Cattle Traffickers After Encounter in Pilibhit
पूरनपुर में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

पूरनपुर में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - पीलीभीत। पूरनपुर में गोकशी की घटना के बाद फरार चल रहे दो पशु तस्करों को पूरनपुर में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Feb 12, 2026 01:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। पूरनपुर में गोकशी की घटना के बाद फरार चल रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। उनके पास से दो तमंचे कारतूस और पशु वध करने के उपकरण बरामद हुए हैं। एक सप्ताह पहले पिपरिया दुलई सुआबोझ मार्ग पर एक खेत में पशु तस्करों ने गोवंश पशु का वध कर दिया था। सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। खेत में पशु के अवशेष मिले थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। गौ सेवक शिवम भदोरिया की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस पशु तस्करों की तलाश कर रही थी।

बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पशु तस्कर भगवन्तापुर रोड पर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी बंदी कर दी। घेराबंदी होने की जानकारी लगते ही दोनो पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दोनों पशु तस्कर घायल हो गए। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने गोली लगने के बाद दोनों तस्करों को पकड़ लिया। उनके पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए पशु-तस्करों ने अपने नाम अकरम पुत्र मुक्खा निवासी शेरपुर कला और कामिल पुत्र गांठा निवासी साहूकारा लाइन पर बताया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि दोनों तस्करों ने पिपरिया दुलई मार्ग पर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। वह दूसरी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। घेराबंदी के बाद दोनों तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;