पढुआ पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - पढुआ थाना पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ मोहित पुंडीर के अनुसार, अवैध शराब के साथ राजकुमार और लज्जावती को पकड़ा गया। अन्य आरोपियों में देवा सिंह, दामोदर, मोबीन और पतरु शामिल हैं। कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

पढुआ पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना पुलिस ने छह लोगों को जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुंडीर ने बताया धरपकड़ कार्रवाई में नरेंद्र नगर बेली निवासी देवा सिंह व पतरु, खेशवाही निवासी दामोदर, ढखेरवा खालसा निवासी मोबीन, चंदैयापुर निवासी राजकुमार और ढखेरवा निवासी लज्जावती को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। राजकुमार और लज्जावती को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पढुआ चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, ढखेरवा चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा, एसआई जुबेर अहमद, कन्हैयालाल मौर्य, हेड कॉन्स्टेबल गेंदा लाल यादव, कॉन्स्टेबल कृष्णा, अक्षय, माता प्रसाद, सौरभ कुमार, कृष्ण कुमार, उत्तम कुमार और महिला कांस्टेबल हर्षिता वर्मा मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।