दहेज हत्या का आरोपी पति पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

पढुआ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रॉबिन अली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। रॉबिन ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली मारी। 23 वर्षीय शहनाज की हत्या की गई थी, और रॉबिन पर दहेज हत्या का आरोप था। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

दहेज हत्या का आरोपी पति पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पढुआ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रॉबिन अली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, बीती 5 जून को सिंगाही देहात की रहने वाली शहनाज (23) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति रॉबिन अली समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ थाना पढुआ में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था।शनिवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर पढुआ पुलिस ने ढखेरवा खालसा तिराहा गन्ना सेंटर के पास आरोपी रॉबिन अली की घेराबंदी की।

खुद को घिरा देख आरोपी रॉबिन ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद उसने दोबारा फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा , जिंदा व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।