मूक वधिर किशोरी से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार रात 14 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने रविवार सुबह मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी को गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखीमपुर, संवाददाता। सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार की रात नाबालिग मूक-बधिर किशोरी से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दाएं पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार की रात शादी में रिश्तेदारी के गांव आई 14 साल की मूक वधिर किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना हुई थी। इस घटना में दो युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस रात से ही उनको ढूंढ रही थी। गांव के पास रविवार सुबह पुलिस आरोपियों की तलाश दबिश दे रही थी।
तभी मुख्य एक समुदाय विशेष के आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया इसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



