दो महिलाओं सहित अवैध शराब के 4 कारोबारी गिरफ्तार
Lakhimpur-khiri News - खमरिया थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। टीम ने 50 लीटर अवैध शराब बरामद की। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।

खमरिया थाना पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर शराब बेचने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें से 2 महिलाएं भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने 50 लीटर तैयार शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अजीज,खमरिया थाना के उप निरीक्षक सुनील बाबू अवस्थी व अरुण कुशवाहा, आबकारी आरक्षी राहुल यादव,वीरेंद्र सोनकर,सोनू अली और खमरिया थाना के आरक्षी अवधेश कुमार,पवन कुमार व महिला आरक्षी प्रिया यादव की टीम ने बेहटा मोड़ के पास से छोटू व भुरऊ निवासीगण नई बस्ती महरिया को 30 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने खमरिया थाना क्षेत्र में छबीलेपुरवा गांव के पास से रामप्यारी व सोनावती निवासिनी दोनों नई बस्ती महरिया को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। खमरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि चारों मामलों में अलग अलग मुकदमा दर्ज करके अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।