ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, व्यापार मंडल ने किया मैलानी थाने का घेराव

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, व्यापार मंडल ने किया मैलानी थाने का घेराव

एक हत्याकांड के मामले में पुलिस की लगातार पूछताछ से परेशान होकर एक व्यापारी ने जहर खा लिया। इसके बाद व्यापार मंडल के लोगों ने मैलानी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। 16 सितम्बर को मैलानी के रहने...

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, व्यापार मंडल ने किया मैलानी थाने का घेराव
हिन्दुस्तान संवाद,मैलानी-खीरीFri, 20 Sep 2019 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

एक हत्याकांड के मामले में पुलिस की लगातार पूछताछ से परेशान होकर एक व्यापारी ने जहर खा लिया। इसके बाद व्यापार मंडल के लोगों ने मैलानी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
16 सितम्बर को मैलानी के रहने वाले एक बुजुर्ग कन्हैया सिंह की लाश खेत से बरामद हुई थी। बताया जाता है कि इस केस में कस्बा निवासी व्यापारी उमेश कटियार गवाह था। उमेश ने पुलिस को बताया था कि उसने कन्हैया सिंह और एक अन्य को झगड़ा करते देखा था।

आरोप है कि पूछताछ के नाम पर पुलिस ने उमेश कटियार को कई बार थाने बुलाया। इससे परेशान होकर उमेश ने शुक्रवार की सुबह जहर खा लिया। घरवालों ने गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालात सामान्य है। इस घटना से नाराज व्यापार मंडल के लोगों ने शुक्रवार सुबह थाना घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि उमेश का रोल संदिग्ध लग रहा है। उसके बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं थी। इस वजह से पूछताछ के लिए बुलाया गया। कोई ज्यादती नहीं की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें