ताजियों की उंचाई को लेकर नहीं बन पाई सहमति
अमीर नगर में मोहम्मदपुर गांव के ऐतिहासिक मोहर्रम मेले को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। एएसपी और सीओ ने ताजियों की ऊंचाई 10 से 12 फुट रखने का आदेश दिया, जबकि ताजियादारों ने ऊंचे ताजियों की आवश्यकता बताई। इस पर सहमति नहीं बन पाई।

अमीर नगर। अमीर नगर मोहम्मदपुर गांव में लगने वाले ऐतिहासिक मोहर्रम मेले को लेकर पुलिस चौकी अमीर नगर पर रविवार को क्षेत्र के ताजियादारों व नागरिकों को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग के दौरान चर्चाएँ
मीटिंग में एएसपी अमित कुमार राय, सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मेले में ताजियों की ऊंचाइयों को लेकर शासन का आदेश है कि ताजियों की ऊंचाई 10 से 12 फुट होनी चाहिए। इससे बड़े या ऊंचे ताजिए नहीं ले जाएंगे। इस पर मौजूद ताजियादारों ने असहमति जताते हुए अपना पक्ष रखा और कहा कि पड़हर क्षेत्र के प्राचीन मोहर्रम मेले में मेले का मुख्य आकर्षण ऊंचे ऊंचे ताजिया का ही होता है, जिसमें ताजियों की ऊंचाई लगभग 50 फीट से लेकर 125 फीट तक की होती है।
ताजियादारों की चिंताएँ
जिसको देखने दूर दराज से लोग इस मेले में आते हैं। यदि मेले में ताजियों की उंचाई का ही सवाल है या जुलूस में ऊंचे ताजिये को निकालने पर प्रतिबंध है तो शासनादेश के अनुसार सभी ताजियेदार पिछली बार की तरह जुलूस में 10 से 12 फीट का ही ताजिया लाएंगे। लेकिन गुरु खेत में अपने बड़े ताजियों को सजा कर और वहीं पर दूसरे दिन खोलकर उनको दफन कर दिया जाएगा। जिसे लेकर वह किसी रास्ते पर नहीं आएंगे। जिस पर पुलिस प्रशासन और ताजियादारों के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।
उपस्थित लोग
इस मौके पर थाना प्रभारी मोहम्मदी उमेश कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी संजीत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य तौहीद खान, लल्लन शुक्ला, ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज खां, जुल्फिकार खान, जहीर खान, अमित सिंह चौहान ,भाजपा कार्यकर्ता आत्मानंद शुक्ला,विजय मिश्रा, बुद्धि रस्तोगी, ताजिदार फजील बेग ,ताहिर बेग, आजम खान, उमर खान, आफताब अहमद, उस्मान बेग मौजूद रहे।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


