कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

Feb 27, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम डा0 अमरेश कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। उन्होंने होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने गंगा जमुनी तहजीब की बात की और शरारती तत्वों की सूचना देने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम डा0 अमरेश कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुये एसडीएम नें होली के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। वहीं सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा की गंगा जमुनी तहजीब कायम रहनी चाहिये, गलती से या जानबूझकर किसी अन्य पर रंग न फेंके, शरारती तत्वों की सूचना नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने नशा करके वाहन चलाने, हुड़दंग करने एवं त्योहार के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को शान्तिपूर्वक त्योहार मनाने का सन्देश दिया। कहा कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।