पीस कमेटी की बैठक में शांति से मोहर्रम त्योहार मनाने की अपील

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

धौरहरा में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने भाईचारे का संदेश दिया और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया।

पीस कमेटी की बैठक में शांति से मोहर्रम त्योहार मनाने की अपील

धौरहरा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण कराने को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम शशिकांत मणि ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि जुलूस व अन्य कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग शांति व सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, एसआई रुद्र प्रकाश पांडेय सहित अधिकारी व तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।