कस्ता चौकी पर पीस कमेटी बैठक का आयोजन

Mar 01, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - कस्ता, संवाददाता। स्ता चौकी पर आगामी होली और चल रहे रमज़ान त्योहारों के मद्देनजर शनिवार देर शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मितौ

कस्ता चौकी पर पीस कमेटी बैठक का आयोजन

मितौली थाना क्षेत्र की कस्ता चौकी पर आगामी होली और चल रहे रमज़ान त्योहारों के मद्देनजर शनिवार देर शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मितौली सीओ यादवेन्द्र यादव ने की। इसमें चौकी क्षेत्र के 24 गांवों के सम्मानित व्यक्ति शामिल हुए। कस्ता चौकी के दीवान राजेश मिश्रा और सिपाही अंकित हुड्डा ने सभी 24 गांवों से गणमान्य व्यक्तियों को बैठक में आमंत्रित किया था। क्षेत्राधिकारी यादव ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक और मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान कस्ता में होलिका दहन स्थल तक रास्ता न होने की शिकायत सामने आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर कस्ता प्रधान अजमेर अली ने आश्वासन दिया कि अगली बार होलिका दहन के स्थान को लेखपाल के साथ मिलकर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, क्षेत्राधिकारी ने कस्ता में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में स्थित एक अन्य होलिका दहन स्थल का भी मौका मुआयना किया। उन्होंने अपने मातहतों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।