शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

Feb 28, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - कुकरा पुलिस चौकी में शुक्रवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के नागरिकों और धर्मगुरुओं ने आगामी त्योहारों की समीक्षा की। अधिकारियों ने रमजान और होली के दौरान उचित दिशा-निर्देश दिए और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग करने की योजना बनाई।

शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस चौकी कुकरा में शुक्रवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दोनों समुदायों के नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ आगामी त्योहारों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश कुमार मौर्य एवं नायब तहसीलदार ताहिर परवेज ने कहा कि इस समय पवित्र रमजान माह चल रहा है और इसी दौरान होली का पर्व भी पड़ रहा है। चौकी प्रभारी कुकरा अवलीश कुमार पवार ने स्पष्ट किया कि होली पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही रखी जाएगी, कोई नया स्थान चिन्हित न किया जाए। रंग खेलने के समय तक सभी व्यापारी एहतियातन अपनी दुकानें बंद रखेंगे।

उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। बैठक में मैलानी पुलिस बल के साथ क्षेत्र कुकरा के प्रधानपति फुरकानुद्दीन उर्फ सिम्मी, हजरतपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं प्रधान हरजिंदर सिंह, खंजनपुर प्रधान जनक यादव, जटपुरा के कुलदीप कुमार, ग्रंट नंबर 3 के प्रधान राजवीर सिंह, पहाड़नगर प्रधान पति विनोद कुमार भारतीय, ढाका प्रधान रामकिशन, मूडा के अजय यादव, मौलाना हनीफ कासमी, हाफिज सैयद अबरार हुसैन, हाफिज अब्दुल सलाम अंसारी, हाफिज शकील अंसारी, मौलवी रौनक अली, हाजी अब्दुल हबीब खान, सबबन खान, शेर अली खान, जकीउद्दीन खान, फजलुर रहमान अंसारी सहित दोनों समुदायों के लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।