Lakhimpur Khiri News: ‘एक शाम देश के नाम’ में देशभक्ति के तरानों पर थिरके कदम

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: -तिरंगे की रोशनी में झूमा लखीमपुर, सुरों ने जगाया देशभक्ति का जज्बाक्ति का जज्बा -आसमान में आतिशबाजी ने बिखेरी रंगीन रोशनी फोटो--08 व 09--एक शाम-देश क

Lakhimpur Khiri News: ‘एक शाम देश के नाम’ में देशभक्ति के तरानों पर थिरके कदम

Lakhimpur Khiri News: फोटो--08 व 09--एक शाम-देश के नाम कार्यक्रम के दौरान दी गई प्रस्तुति और मौजूद अधिकारी।

लखीमपुर, संवाददाता।

आजादी के दिन से पहले जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘एक शाम-देश के नाम’ राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। लखनऊ के पराक्रम बैंड से लेकर स्थानीय कलाकारों तक ने ऐसा समां बांधा कि देर रात तक शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम अंजनी कुमार सिंह एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ शुरू हुई शाम धीरे-धीरे सुरों की ऐसी महफिल में बदल गई, जिसमें हर प्रस्तुति के साथ भारत माता के जयकारे और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राममोहन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ केवल अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का उत्सव है।

----------

पराक्रम के सुरों ने बांधा समां

-राजधानी लखनऊ के पराक्रम बैंड ने मंच संभाला तो माहौल पूरी तरह बदल गया। देशभक्ति के गीतों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी जगह से उठने पर मजबूर कर दिया। कलाकार गा रहे थे और सामने मौजूद नगरवासी भी सुर में सुर मिलाकर देशभक्ति के तराने गा रहे थे।

-----

स्थानीय हुनर ने भी लूटी महफिल

-मंच पर लखीमपुर की प्रतिभाओं ने भी अपनी चमक बिखेरी। राजेश दीक्षित, सुनील यादव, निधि गौतम, राज सिंह, सुयश गुप्ता, कलेक्ट्रेट कर्मी कुशाग्र कौशर, विशाल सेठ और स्वर संगम संगीत विद्यापीठ के छात्र योनित पुरी ने देशभक्ति गीतों से माहौल को भावनाओं से भर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गूंज कलाकारों का उत्साह बढ़ाती रही।

----------

नन्हीं प्रतिभाओं ने मंच से सुनाई राष्ट्रप्रेम की कहानी

-आर्यकन्या इंटर कॉलेज और गुरु नानक विद्यक सभा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति आधारित नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अभिनय के जरिए देशप्रेम, त्याग और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का संदेश दिया गया तो दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

------------

आसमान में आतिशबाजी, दिलों में तिरंगा

-कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल शानदार आतिशबाजी रही। जैसे ही आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, लोगों की निगाहें ऊपर टिक गईं। आतिशबाजी की चमक के बीच आजादी के पर्व का उल्लास और गहरा हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करता नजर आया।

सामान्य प्रश्न

कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया था?
कार्यक्रम का आयोजन लखीमपुर में किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: ‘एक शाम देश के नाम’ में देशभक्ति के तरानों पर थिरके कदम