ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीआपरेशन थियेटर से झटके खाते हुए जाते हैं मरीज

आपरेशन थियेटर से झटके खाते हुए जाते हैं मरीज

काफी पुराना बना जिला अस्पताल अव्यवस्थाओं का शिकार है। इसमें मरीजों को ले जाने के लिए अच्छे रास्ते तक नहीं हैं। आपरेशन थियेटर से महिला मरीजों को सर्जिकल वार्ड ले जाते समय ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर से होकर...

आपरेशन थियेटर से झटके खाते हुए जाते हैं मरीज
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 30 Nov 2019 01:28 AM
ऐप पर पढ़ें

काफी पुराना बना जिला अस्पताल अव्यवस्थाओं का शिकार है। इसमें मरीजों को ले जाने के लिए अच्छे रास्ते तक नहीं हैं। आपरेशन थियेटर से महिला मरीजों को सर्जिकल वार्ड ले जाते समय ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें मरीजों को टांके आदि टूटने का डर रहता है।

जिला अस्पताल का भवन काफी पुराना है। इसमें रास्ते भी टूट गए हैं। इधर नए भवन बनने के बाद कई वार्डों को भी इधर उधर सिफ्ट करना पड़ा है। अब महिला सर्जिकल वार्ड पुराने चाइल्ड वार्ड के पास बनाया गया है। आपरेशन के बाद महिलाओं को वहीं भर्ती किया जाता है। आपरेशन थियेटर से महिला सर्जिकल वार्ड तक जाने वाले रास्ते में कई जगह ऊबड़ खाबड़ है। यदि यहां पर एक पतली पट्टी ही बनवा दी जाए तो रास्ते की दिक्कत कम हो जाएगी लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं जाता है इससे आपरेशन वाली महिलाओं और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को दिक्कत होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें