ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलखीमपुर के पुस्तक मेले में जुटे बच्चों के साथ अभिभावक 

लखीमपुर के पुस्तक मेले में जुटे बच्चों के साथ अभिभावक 

शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में स्कालर शिप इंडिया के सौजन्य से पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों की पंसद की तमाम पुस्तकें प्रदर्शनी में लगाई गईं। बच्चों ने इस पुस्तकों को पढ़ा और...

लखीमपुर के पुस्तक मेले में जुटे बच्चों के साथ अभिभावक 
लखीमपुर-खीरी। हिन्दुस्तान संवादThu, 13 Feb 2020 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में स्कालर शिप इंडिया के सौजन्य से पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों की पंसद की तमाम पुस्तकें प्रदर्शनी में लगाई गईं। बच्चों ने इस पुस्तकों को पढ़ा और तमाम मन पसंद पुस्तकों की खरीद की। यहां तीसरे दिन बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी पुस्तकें पढ़ीं। शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में बच्चों की रीडिंग हैविट बढ़ाने के उद्देश्य से स्कालर शिप इंडिया के सौजन्य से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।

इसमें कार्टून से लेकर बच्चों की पंसद की सैकड़ों अंग्रेजी की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल की एमडी कुमुद गोविल ने किया। यहां पहले दो दिन तक बच्चों को किताबों का महत्व बताया गया। यदि बच्चे किताबों को किताबें पढ़ने का शौक हो जाए तो उनमें भावनात्मक विकास होगा। यहां बच्चों के पढ़ने के लिए कई पुस्तकें लाइब्रेरी के लिए भी खरीदी गईं। यहां कई अभिभावकों ने भी बच्चों की मन पसंद पुस्तकें खरीदीं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें