Lakhimpur Khiri News: अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा संस्कार पर फोकस
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर के आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बढ़ाना तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा करना था। छात्रों ने अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प लिया और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा की गई।
अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा संस्कार पर फोकस
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा, संस्कार पर फोकस किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा करना रहा। अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को गत परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं। विद्यार्थियों ने अपनी गलतियों को समझने, उन्हें सुधारने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, नियमित अध्ययन व आगामी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अभिभावकों से चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा व प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया


