ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू

पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर जिले में तमाम जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कमेटी...

पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 28 May 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला गोकर्णनाथ खीरी।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर जिले में तमाम जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में सबसे पहले कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे कर याद किया और कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश भारत की आजादी के खातिर कई बार जेल जाना पड़ा हम सब को उनकी पुण्यतिथि पर संकल्प लेना है। उसके बाद गोला तीर्थ पर स्थित प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया। फिर केन ग्रोवर्स नेहरू पोस्टग्रेजुएट डिग्री कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प भेंट करते हुए सभी कांग्रेस जनों ने याद किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्री राम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह, राहुल वर्मा ,दीपक राज,युवा नेता सुभाष शुक्ला,आरिफ ,प्रशान्त पटेल, अंकुर पटेल, फकीर मोहम्मद , पंकज पटेल, दर्जनों कांग्रेस जनउपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें