ईरानी लीडर की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश
Lakhimpur-khiri News - खीरी कस्बे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में आक्रोश और गम का माहौल है। सुन्नी समुदाय ने भी निंदा की। लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। मौलाना गुल्फाम आबिद ने हमलों को जुल्म करार दिया।

खीरी टाउन, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर से खीरी कस्बे में शिया समुदाय में भारी आक्रोश व गम है। सुन्नी समुदाय के लोगों ने भी इसकी कड़ी निंदा की। लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। शिया समुदाय के लोगों ने दोपहर ज़ोहर की नमाज़ के बाद इमामबाड़ा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इमामबाड़े में अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत के सिलसिले में एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने गहरे रंजोगम का इज़हार किया। धर्म गुरु मौलाना गुलफ़ाम आबिद ने मजलिस को खिताब करते हुए इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले को कायराना हरकत और जुल्म करार दिया।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह आतंकवादी तरीके से हमला कर आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या की है,उससे पूरे विश्व में उसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। यहां लोगों ने नेतन्याहू और ट्रम्प के पोस्टर भी जलाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



