ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीकिसानों को नजरबंद करने पर संगठन नाराज

किसानों को नजरबंद करने पर संगठन नाराज

किसानों के मुद्दों को लेकर रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से मुलाकात...

किसानों को नजरबंद करने पर संगठन नाराज
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 25 Jan 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

किसानों के मुद्दों को लेकर रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से मुलाकात की। किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष गुरपेज सिंह सिद्धू, युवा जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, जिला संगठन मंत्री देव कुमार, मीडिया प्रभारी प्रगट सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह आदि मिलने पहुंचे। डीएम व एसपी से कहाकि किसानों को जिस तरह से घरों में नजरबंद किया जा रहा है वह गलत है। किसानों की समस्याएं सुनने के बजाए उनको नजरबंद किया जा रहा है व नोटिसें दी जा रही हैं। इससे किसान परेशान हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें