ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीदो मुंहा सांप सहित एक को दबोचा

दो मुंहा सांप सहित एक को दबोचा

पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप सहित एक तस्कर को धर दबोचा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ बताई जा रही...

पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप सहित एक तस्कर को धर दबोचा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ बताई जा रही...
1/ 2पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप सहित एक तस्कर को धर दबोचा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ बताई जा रही...
पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप सहित एक तस्कर को धर दबोचा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ बताई जा रही...
2/ 2पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप सहित एक तस्कर को धर दबोचा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ बताई जा रही...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 12 Sep 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप सहित एक तस्कर को धर दबोचा। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप की कीमत एक करोड़ बताई जा रही है।

एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि वह एसआई जेपी यादव, कांस्टबल सुग्रीव दास, अखिलेश कुमार, एचसी कालीचरन आदि के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कस्ता कालोनी से भुड़कुड़ा जाने वाले मार्ग पर पेड़ के नीचे तस्करी के लिए सांप सहित एक व्यक्ति खड़ा है। वह ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से कस्ता कालोनी निवासी संदीप को धर दबोचा। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने दो मुंहा सांप बरामद किया गया है। पुलिस ने सांप सहित आरोपी को सीओ शीतांशु कुमार के सामने पेशकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। दो मुंहे सांप कहे जाने वाले रेड सैंड बोआ जिसकी कीमत भारत में 10 से 20 लाख और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ तक की है। यह कीमत सांप के वजन पर निर्भर होती है। शिकारी जंगलों से सांप पकड़ कर तस्करी के लिए बाहर भेजते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें